पटना, जुलाई 25 -- फतुहा थाना क्षेत्र के भिखुआ फोरलेन के पास शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक और एक पिकअप वैन से 155 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब चौदह लाख आंकी गई है। हालांकि दोनों के चालक और धंधेबाज भाग गये। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि भिखुआ के पास शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखकर धंधेबाज दोनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। ट्रक और पिकअप वैन की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद दोनों वाहनों समेत शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। अज्ञात तस्करों और वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्...