ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में तीन घायल, रेफर
संभल, जुलाई 25 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे 509 पर बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा के निकट गुरुवार को देर रात ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार प्रमोद पुत्र ऋषिपाल, धर्मेंद्र पुत्र अतर सिंह और रोहताश पुत्र अमर सिंह निवासी गांव पतरिया थाना गुन्नौर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.