चित्रकूट, मई 8 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक से सीधी भिड़ंत में डीजे वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में डीजे मालिक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मऊ थाना क्षेत्र के चंदई गांव से गुरुवार को बूढ़ा सेमरवार बारात गई थी। इसमें देउरा निवासी 30 वर्षीय कमलेश ने अपना डीजे बुक किया था। गुरुवार की शाम वह छिवलहा निवासी अपने भांजे 20 वर्षीय राज कुमार के अलावा 26 वर्षीय रामचंद्र व 18 वर्षीय ललित के साथ डीजे लेकर गया था। डीजे का पूरा सामान पिकअप में लदा था। रात में वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने के बाद यह सभी लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर मैकी मोड़ पेट्रोल पंप के पास प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से डीजे वाह...