देवघर, अप्रैल 12 -- मारगोमुंडा। प्रखंड क्षेत्र के मधुपुर-लहरजोरी, धमनी-पंदनिया, मधुपुर-कानो आदि मुख्य सड़कों पर गिट्टी का परिचालन करने वाले ट्रक और डंपर के प्रेशर हॉर्न से लोग परेशान हैं। बताया जाता है कि यहां के विभिन्न क्रशर से गिट्टी लेकर आने-जाने वाले ट्रक व डंफर के द्वारा प्रेशर होर्न का प्रयोग किए जाने से यहां के लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहे मारगोमुंडा मोड़, पिपरा मोड़, रामपुर मोड़, पंदनिया मोड़, लहरजोरी मोड़, कानो मोड़, खरजोरी, नोनियाद, कुशमाहा मोड़ आदि जगहों में जब अचानक ट्रक और डंपर के द्वारा प्रेशर होर्न का प्रयोग किया जाता है तो डर व भयभीत हो जाते हैं। हैरत की बात तो यह है कि इन सड़कों की ओर से पुलिस-प्रशासन का भी आना-जाना लगा रहता है, लेकिन आज तक प्रेशर होर्न का प्रयोग...