गुमला, जून 9 -- विशुनपुर। थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के समीप घाघरा-महुआडांड़ मुख्य पथ पर मंगलवार को बॉक्साइट लदे ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई सीधी टक्कर में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पेट्रोल टंकी की ओर से आ रहा था, जबकि विपरीत दिशा से बॉक्साइट लदा ट्रक विशुनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को गश्ती वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर समय पर सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...