चतरा, अप्रैल 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया-हज़ारीबाग़ सड़क स्थित लेपो मोड़ के पास मंगलवार को ट्रक और ट्रैक्टर की आमने- सामने टक्कर हो गयी। घटना में दोनों वाहन चालक बाल बच गये। जानकारी के अनुसार ट्रक हज़ारीबाग़ से सिमरिया की ओर आ रहा था, जबकि ट्रैक्टर छर्री लेकर पीरी जा रहा था। इस दौरान मोड़ में दोनों की बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में ट्रैक्टर का लदा छर्री सड़क पर बिखर गया। जिससे आने जाने लोगो को परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़े ट्रक और डंपर, बड़ा हादसा टला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...