किशनगंज, फरवरी 21 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार को एनएच फोरलेन नसीमगंज चौक के पास तेज रफ्तार छत्त शेटरिंग सामान से लदा ट्रैक्टर और सब्जी लदा ट्रक की टक्कर में ट्रैक्टर सड़क पर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में ट्रक चालक,उप चालक एवं एक दो पहिया वाहन चालक जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह उक्त सड़क दुघर्टना एन एच 327 ई फोरलेन सड़क पर नसीमगंज चौक के पास उस वक्त घटी जब शेटरिंग सामान लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार सब्जी लदा ट्रक से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के वक्त पास से गुजर रहा एक बाइक सवार गंभीर तौर पर घायल हो गया। मृत ट्रैक्टर चालक की पहचान शमीम (40) पिता नौशाद आलम, निवासी कांटाबाड़ी मंगुरा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.