आरा, अप्रैल 16 -- -संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव के समीप बुधवार की रात हुआ हादसा -इलाज के लिए संदेश अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप बुधवार की रात ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत चालक चांदी थाना क्षेत्र के तापा जलपुरा गांव निवासी दयाल राम का 28 वर्षीय पुत्र मुखदेव राम उर्फ विक्की था। वह संदेश के चेला गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाता था। उसके बड़े भाई सुइयां देव राम ने बताया कि विक्की बुधवार की रात ट्रैक्टर पर भट्ठा से ईंट लेकर संदेश थाना क्षेत्र के चेला गांव गया था। ईंट उतारने के बाद वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.