बक्सर, मई 20 -- पेज तीन के लिए ------ चौसा, एक संवाददाता। बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के पास बुधवार को तड़के तीन बजे के आसपास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जख्मी ट्रैक्टर चालक राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गांव का रहने वाला सुमन राजभर है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक घायल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इधर बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर ही लाढ़ोपुर नारा के पास बुधवार की सुबह में एक तेज रफ्तार बाइक की सड़...