चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। ट्रक और ट्रेलर के बीच भीडंत होने से ट्रक चालक 37 वर्षीय विजय राय की मौत हो गई है। घटना शनिवार को अहले सुबह मुफस्सिल थाना अंतर्गत खपपसाइ के पास की है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक विजय राय जोड़ा बागान कोलकाता में रहकर चालक का काम करता था। मृतक का पैतृक गांव बिहार छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में है। जानकारी के अनुसार विजय राय ट्रक लेकर कोलकाता से चाइबासा जोशी ट्रांसपोर्ट आ रहा था। चाइबासा खपपसाइ के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर वाहन सामने से घक्का मार दिया।जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही कइ ट्रक चालक सदर अस्पताल आ गए।इघर सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.