वाराणसी, मार्च 2 -- बाबतपुर (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सिसवा के समीप सोमवार सुबह लगभग 6 बजे ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इसमें ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक रामनरेश पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर से प्याज लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। बाबतपुर चौराहे से कुछ दूर पहले इंजन में खराबी आ गई। चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा कर दिया। इस बीच वाराणसी की तरफ से आ रही बालू लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रेलर का चालक मौके से भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.