सराईकेला, जनवरी 1 -- सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत तितिरबिला के समीप ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर हो गई.घटना में ट्रक चालक सिंटू कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के लिए रेफर कर दिया.घटना गुरुवार की सुबह की बताई जा रही है.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सिंटू कुमार दुर्गापुर से ट्रक लेकर चाईबासा रुंगटा कंपनी जा रहा था.सुबह में काफी कुहासा होने के कारण तितिरबिला के समीप सामने से आ रही ट्रेलर के साथ ट्रक की टक्कर हो गई.घटना में ट्रक चालक का पैर टूट गया है.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...