ट्रक और टैक्टर ट्रॉली में भिड़त में ट्रॉली सवार चार घायल
मथुरा, जून 26 -- थाना अंतर्गत जयपुर-बरेली हाइवे पर गुरुवार रात गजू के समीप ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भिजवाया। गुरुवार देर रात जयपुर-बरेली हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली सवार कासगंज के लोग जा रहे थे। गांव गजू के समीप ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रॉली पलट गयी और उसमें सवार लोगों की चीख निकल गयी। इसे देख लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहगीरों की मदद से घायलों को निकलवाने में जुट गये। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने लोगों के सहयोग से ट्राली में सवार घायल ओमवीर,अयोध्या, सचिन और पोकपाल निवासी कासगंज को एम्बुलेंस से उपचार को भिजवाते हुए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.