ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर में महिला समेत दो की मौत, 6 जख्मी
सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान,नगर प्रतिनिधि। जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीवान-छपरा मुख्य मार्ग एनएच 531 पर पड़ौली गांव के समीप रविवार की अहले सुबह ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी और वैद्यनाथ पुर मठिया निवासी अजय प्रसाद के बेटे सुमित कुमार शामिल हैं। सभी लोग ऑटो पर सवार होकर एकमा से कुशीनगर के लिए जा रहे थे, तो यह हादसा हो गया। सभी शादी- विवाह के मौके पर झांकी दिखानेवाली मंडली के सदस्य बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- चकनूर के पास भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन की मौत घायलों में ऑटो चालक व कुशीनगर निवासी जमिल, गोलू कुमार उर्फ गोलू कश्यप, संदीप कुमार, मधु कुमारी, सूरज कुमार और नागेंद्र पांडेय की पुत्री जानवी पांडेय शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.