ट्रक और टेंपो की टक्कर, दो घायल
चंदौली, जून 24 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली के मझवार रेलवे स्टेशन के समीप हाइवे पर मंगलवार देर रात ट्रक और टेंपो की टक्कर हो गई। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी संजय कुमार गुप्ता 42 फर्नीचर व्यवसायी हैं। मंगलवार देर रात वह अपने पुत्र सूरज गुप्ता 20 के साथ वाराणसी से अपने कामर्शियल टेंपो से चंदौली लौट रहे थे। इसी दौरान मझवार रेलवे स्टेशन के समीप अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे पिता पुत्र घायल हो गए। घटना से हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। वहां पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त टेम्पो को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.