शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- जिले के बंडा कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। लंबे समय से इस चौराहे पर गोल चक्कर बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शुक्रवार की रात रुद्रपुर से प्लाईवुड लादकर बिहार जा रहा एक ट्रक जैसे ही बंडा मुख्य चौराहे पर पहुंचा, तभी बिलसंडा मार्ग की ओर से आ रहे गैस टैंकर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जबकि गैस टैंकर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद गैस रिसाव की आशंका के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रक चालक, जिसकी पहचान आजम (निवासी मोहल्ला केम्बी, जिला रामपुर) के रूप में हुई है, गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.