ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में चालक घायल
बागपत, मई 7 -- चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रटौल अंडरपास के समीप ट्रक और केंटर की भिड़त में केंटर चालक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एटा निवासी अजय पुत्र सतबीर केंटर लेकर हरियाणा जा रहा था। जैसे ही वह रटौल अंडरपास के समीप पहुंचा, तो आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे केंटर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक अजय घायल हो गया। राहगीरों ने देखा, तो उसे दौड़कर बचाने पहुंचे। जिसके बाद एक्सप्रेस-वे कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल केंटर चालक को केबिन से निकालकर एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.