मथुरा, मई 2 -- फ्लिपकार्ट का सामान लेकर कोलकाता जा रहे ट्रक को गायब कर उसकी सील काट कर 30 लाख कीमत के टैबलेट, लैपटॉप, मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किये ट्रक के अलावा 10मोबाइल, दो लैपटॉप और 55 टैबलेट बरामद किये हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी। शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए प्रशिक्षु आईपीएस और थाना प्रभारी रिफाइनरी जयबिंद गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों ट्रक चालक नासिर गुरुग्राम स्थित फ्लिपकार्ट का सामान लाद कर कोतकाता जा रहा था। ट्रक में जीपीएस लगा हुआ था। 28 अप्रैल को रिफाइनरी क्षेत्र में ट्रक के आने के बाद जीपीएस की लोकेशन बंद हो गयी और चालक से भी सम्पर्क न होने पर दिल्ली की कंपनी शिव शक्ति कैरियर के स्वामी गौरव ने मथुरा आकर 30 अप्रैल को थाना रिफाइनर...