ट्रक और कार स्वामी में विवाद के बाद हुई मारपीट,केस दर्ज
रामपुर, जून 17 -- रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी गौरव का चचेरा भाई दीपक यादव ट्रक चलाता है। वह ट्रक लेकर बबूरा से एफसीआई गोदाम जा रहा था। जैसे ही नहर के पास पुल पर पहुंचा तो सामने से कार लेकर आ रहे चालक गुरूमुख सिंह से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर डंडा लेकर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरूमुख सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.