आरा, मार्च 14 -- पीरो में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे में बाराती हुए शिकार, दो की हालत गंभीर पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर के बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर शनिवार की देर शात बारातियों की कार और बालू वाले ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बाराती की मौत मौके पर हो गयी और आधा दर्जन गंभीर रूप रूप से जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्तियों को चिंताजनक हालत में बेहतर इलाज के लिए आरा सदर असपताल आरा भेज दिया गया। इनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतक तरारी थाना क्षेत्र के बकसंडा निवासी गुड्डू सिंह का 25 वर्षीय पुत्र लव कुमार था। मृत लव कुमार स्नातक का छात्र बताया जाता है। यह हादसा पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव के पूरब हुआ। मौके पर पहुंची पीरो पुलिस सभी सात कार सवारों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पी...