ट्रक और कार में टक्कर, दूल्हा, दुल्हन घायल, जीजा की हुई मौत
संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर भगता गांव मोड़ के पास बुधवार को एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया। बस्ती जिले से शादी संपन्न कर लौट रही बारात की कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस टक्कर ने हंसी-खुशी के माहौल को पल भर में गमगीन बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि कार करीब 40 फीट पीछे की तरफ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार के परखच्चे उड़ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार चला रहे दूल्हे के जीजा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से कार सवार दूल्हा-दुल्हन घायल, जीजा की मौत वहीं दूल्हा, दुल्हन और दूल्हे की भांजी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.