ट्रक और कार की भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत, छह घायल
हाथरस, जुलाई 22 -- हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में हाथरस रोड स्थित बंबा के निकट मंगलवार तड़के चालक को नींद की झपकी लगने से कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक व कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पलट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। जनपद बुलंदशहर के खुर्जा से कुछ लोग गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी गए थे। वे लोग कार द्वारा झांसी से खुर्जा लौट रहे थे। सादाबाद में हाथरस रोड स्थित बंबा के निकट मंगलवार तड़के कार चालक को अचानक नींद की झपकी लग गई, जिससे कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक पलट गया और कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अर्पित चौधरी 37 पुत्र वीरेंद्र निवासी चिरोला, गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.