ट्रक और कार की ठोकर से बाइक सवार की गई जान
सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- शिवहर। नगर के जीरो माइल चौक पर सोमवार की सुबह एक बाइक,कार और हाईवा ट्रक के बीच हुए जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान फतहपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी 50 वर्षीय संजय पांडेय के रूप में की गई है। यातायात थाना के थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि जीरो माइल चौक पर तीनों वाहनों के बीच हुए जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे पुलिस द्वारा इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। तीनों वाहन विपरीत दिशा से आ रही थी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.