ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत पांच लोग घायल
हाजीपुर, मई 9 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र हाजीपुर-जंदाहा एनएच पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक के निकट शनिवार की सुबह एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई घटना में घायलों को बिदुपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में रेफर किया गया। वहीं मृत आशुतोष कुमार को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।
घटना की जानकारी घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब यूपी से सुंदरकांड करने वाली मण्डली स्विफ्ट डिजायर कार से समस्तीपुर जा रही थी। देवा चौक के निकट पीछे से एक ट्रक ने कार में टक्कर मारी जिससे अनियंत्रित होकर कार आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.