जौनपुर, मार्च 14 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव स्थित वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे पर शुक्रवार की भोर में एक ट्रक के पीछे कार टकरा गई। इससे कार के चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सीएचसी बदलापुर में भर्ती करवाया गया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ गांव निवासी 27 वर्षीय सुनी देवल और उसका साथी जगदीश राय कार से लखनऊ गए थे। लखनऊ से वाराणसी वापस लौटे थे। भोर में फत्तूपुर गांव में ट्रक का चालक अचानक ब्रेक मार दिया। जिसके चलते पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। घटना में कार सवार दोनों गंभीर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुनी देवल की मौत हो गयी। पुलिस शव को कब्जे ...