गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-पचंबा मुख्य पथ पर पचंबा थाना क्षेत्र में अलकापुरी चौक पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक और ऑटो के टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि एक घायल हुआ है। मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी 35 वर्षीय प्रेम दास के रूप में हुई है। वहीं देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी छोटु राम घायल हैं। घटना के बाद प्रेम एवं छोटु दोनों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्रेम को देखकर मृत घोषित कर दिया जबकि छोटु को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। प्रेम की पत्नी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। पुलिस ने प्रेम की पत्नी को सूचना दे दी है। सूचना मिलने के बाद प्रेम की पत्नी कोलकाता से गिरिडीह के लिए ट्रेन से रवाना हो गयी है। देर रात तक प्रेम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.