ट्रक और ऑक्सीजन टैंकर में भीषण टक्कर
सराईकेला, मई 20 -- सरायकेला। सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग स्थित एनआर हाईस्कूल के समीप मंगलवार दोपहर 1:30 बजे सड़क दुर्घटना हुई। कोलकाता से सरायकेला आ रहा ट्रक डब्ल्यूबी 14बी-8595 (जो शोरूम का पार्ट्स लोड कर कोलकाता जाने वाली थी) ने विपरीत दिशा से आ रही एक ऑक्सीजन गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में ट्रक चालक ने अपनी गलती स्वीकार की है। चालक का कहना है कि गाड़ी चलाने के दौरान उसे अचानक जोरदार झपकी आ गई थी। पलक झपकते ही वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और ट्रक सीधे सामने से आ रही ऑक्सीजन गाड़ी से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.