ट्रक ओनर्स महासंघ ने 20 से हड़ताल की चेतावनी दी
हल्द्वानी, अगस्त 18 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। प्रदेश में आगामी 20 अगस्त की सुबह 6 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए ठप हो सकता है। पुलिस उत्पीड़न, अनावश्यक चालान, लंबे समय से लंबित मांगों और भाड़े में वृद्धि न होने के विरोध में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ ने पूर्ण हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है।मंगलवार को प्रेसवार्ता में महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि चक्का जाम संबंध में परिवहन मंत्री और शासन को नोटिस भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि वर्षों से शासन स्तर पर वार्ता के बावजूद समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला। उनकी मुख्य मांग है कि सिविल पुलिस, सीपीयू और हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा किए जाने वाले अनावश्यक चालान पर तत्काल रोक लगे और यह अधिकार सिर्फ परिवहन विभाग तक सीमित रहे। बैठक में राकेश जोशी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.