लातेहार, मई 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक चंदवा स्थित कार्यालय में सोमवार की शाम हुई। बैठक की अध्यक्षता मो मिनहाज ने की। बैठक में आगामी 30 मई को लोहरदगा में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महाधिवेशन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर महाअधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह महाअधिवेशन पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में आयोजित कि गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि चंदवा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में ट्रक मालिक एवं श्रमिक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए लातेहार और चंदवा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। यह भी पढ़ें- मजदूरों की आवाज बुलंद करने का मंच बनेगा इंटक महाधिवेशन : अध्यक्ष साथ ही एसोसिएशन द्वारा विभिन्न ...