दुमका, जुलाई 14 -- दुमका। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दुमका जिला ट्रक एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दुमका जिला ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने कहा कि हड़ताल के मुद्दे को लेकर बीजीआर कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन वह असफल रही। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की मांग है कि दुमका रैक प्वाइंट और कुरुवा रैक प्वाइंट रोड पर 18 चक्का वाहनों का परिचालन बंद किया जाए। इसके साथ ही डीजल की बढ़ती कीमतों में कमी की जाए और रैक प्वाइंट तक जाने वाली सड़कों की जर्जर स्थिति को अविलंब ठीक कराया जाए। मुर्मू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से भाड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिसके कारण टायर, यूरिया, मिस्त्री एवं गाड़ियों के रख-रखाव पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। हड़ताल के कारण जिले में कोयला और अन्य सामग्रियों की...