अररिया, अक्टूबर 4 -- ​अररिया,निज संवाददाता अररिया ट्रक एसोसिएशन ने जिले में बालू की खरीद- बक्रिी की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब जिले में लाल बालू की बक्रिी ह्यभागाह्ण (ट्रिप) या सीएफटी के आधार पर न होकर सीधे वजन यानी टन के हिसाब से की जाएगी। यह नर्णिय रविवार को जीरोमाइल स्थित आयोजित एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन के सुमित झा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि अब बालू का व्यापार केवल तौल के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि जिले में आने वाली बाहरी गाड़ियों पर भी यही नियम लागू रहेगा, उन्हें भी टन के हिसाब से ही बालू बेचना होगा। ट्रक मालिकों की आर्थिक स्थिति और लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है,इससे व्यवसाय में पारदर्शिता बनी रहे और सदस्यों का गुजर-बसर ठीक ढंग से हो सके।एसोस...