दरभंगा, जून 4 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के इटवा-शिवनगर से बिजुलिया जाने वाली सड़क पर मंगलवार की रात बिरौल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक खेत से ट्रक और पिकअप को पकड़कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान सभी चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग पटना की टीम से सूचना मिली कि बिरौल में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही गस्ती में शामिल सभी अधिकारियों को पटना टीम के साथ भेजा गया। देर रात करीब दो बजे इटवा-शिवनगर से बिजुलिया जाने वाली सड़क के नीचे एक खेत से दोनों वाहनों को पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- ट्रक एवं पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया गया बरामद पुलिस दोनों गाड़ियों को थाना लेकर आई और खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। जांच में पता चला कि अठार...