हाथरस, सितम्बर 4 -- सादाबाद । गुरुवार रात के करीब 2:00 और 2:30 बजे के मध्य सादाबाद आगरा मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी एवं कुरसंडा मोड़ के मध्य एक ट्रक ने आगरा से आती हुई फोर्ट कार में टक्कर मार दी जिसमें क्षेत्र के गांव कोंकना खुर्द निवासी 35 वर्षीय अक्षय ठाकुर उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।सोनू के भाई गोलू ने बताया कि रात के करीब 1:00 बजे उसके भाई का फोन आया था कि वह आगरा से गांव आ रहा हूं। वह संजय पैलेस पर एचडीएफसी बैंक में निजी तौर पर नौकरी करता था। इसके बाद करीब 3:00 बजे सहपऊ कोतवाली पुलिस ने उसे इस दुर्घटना की सूचना दी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 8 वर्षीय व्योम एवं 6 वर्षीय युवान को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह...