ट्रक इमली के पेड़ से टकराया, ड्राइवर की मौके पर मौत
देवघर, जून 14 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। बुढ़ई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर सब्जी हाट के पास शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।घटना का विवरण पुरुलिया, पश्चिम बंगाल से पटना जा रहा रड लदा ट्रक बीच सड़क पर स्थित इमली के पेड़ से टकरा गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय श्रीकांत यादव, निवासी पुरुलिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धनबाद की ओर से आ रहे ट्रक के ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित ट्रक सीधे सब्जी हाट के पास बीच सड़क पर लगे इमली के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और वह केबिन में फंस गया। जबकि खलासी जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज कराया जा रहा है।पुलिस कार्रवाई घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत बुढ़ई थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.