ट्रक आनर एसोसिएशन की बैठक आज
लोहरदगा, सितम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। बाक्साइट ढुलाई में लगे ट्रक मालिकों पर लगातार हो रही कार्रवाई और भारी जुर्माने को लेकर लोहरदगा-गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन की आम बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे लोहरदगा बक्शीडीपा स्थित एसोसिएशन कार्यालय में होगी। बैठक में आगे की रणनीति तय करने के साथ आंदोलन की घोषणा किए जाने की बात कही गई है।एसोसिएशन का आरोप है कि ऊपर पाट क्षेत्र की विभिन्न बाक्साइट माइंस में चलने वाले ट्रकों को आए दिन जिला खनन अधिकारी द्वारा पकड़ा जा रहा है। ट्रक मालिकों का कहना है कि वाहनों को कथित रूप से गलत तरीके से फंसाकर ढाई लाख से तीन लाख रुपये तक का जुर्माना किया जा रहा है। इससे ट्रक मालिकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रशासनिक कार्रवाई के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.