लोहरदगा, मई 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से गुरूवार को मिला। संरक्षक को बताया कि हेसल साईडिंग बंद होने के कारण प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से लगभग 40 से 50 हजार लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। हजारों ट्रक पिछले कई दिनों से खड़े हैं। हेसल साइडिंग में बाक्साइट रखने की जगह नहीं है, क्योंकि वहां माल शिफ्टिंग का कार्य बंद है।पूर्व सांसद से अपील की गई कि यथाशीघ्र कंपनी को कहकर ट्रकों का परिचालन शुरू कराएं और कंपनी के पास अगर जगह नहीं है तो लोहरदगा साईड़िंग में ही कंपनी ट्रकों का बॉक्साइट अनलोडिंग शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करे। यह भी पढ़ें- लोहरदगा में होगा छोटानागपुर बाक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन पूर्व सांसद धीरज प्...