मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर खालापार पुलिस ने हाईवे के किनारे होटल व आसपास खड़े ट्रकों से डीजल की टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक कार, डीजल से भरी तीन कैन, एक तमंचा व एक मोबाइल बरामद किया है।खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस वहलना चौक पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया तो उसने कार को शामली रोड की तरफ दौड़ा दिया। यह भी पढ़ें- बहनों से छेड़खानी करने वाला मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार पुलिस ने पीछा किया तो कार सवारों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार से उतरकर भाग ...