बदायूं, मार्च 16 -- पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को कैन्टर, बड़े प्लास्टिक टैंकों, डीजल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मुजरिया थाना पुलिस ने 14/15 मार्च की रात कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी शेखपुर खिचरा थाना धौलाना जिला हापुड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक कैंटर वाहन, 500-500 लीटर के दो प्लास्टिक टैंक, 200 लीटर का प्लास्टिक ड्रम जिसमें करीब 50 लीटर डीजल भरा था, तीन प्लास्टिक पाइप, एक बड़ा पेंचकस और तीन प्लास्टिक की बाल्टियां बरामद की हैं। आरोपी को गांव नंगला भिंड के पास बने यात्री शेड के पास से पकड़ा गया।इस ...