ट्रकों से गेहूं चोरी के मामले में जांच शुरू
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। केंद्रीय भंडारण निगम की गोदाम के बाहर ट्रकों से सरकारी गेहूं को चोरी करने के मामले के खुलासे के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि त्वरित गति से तहकीकात कर दोषियों को दंडित करने की कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जुट गई है। लखनऊ-हरदोई हाईवे किनारे यह गोदाम स्थित है। नानकगंज गांव में चल रहे गोदाम में सरकारी गेहूं ट्रकों से चोरी की शिकायत पर एसडीएम मयंक कुंडू ने छानबीन की। जांच के दौरान गोदाम के बाहर खड़े ट्रक से गेहूं चोरी की पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया है। 16 बोरी गेहूं की बरामदगी ने शिकायत को सही ठहरा दिया। मामले में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार यादव की तहरीर पर नानकगंज ग्रंट गांव निवासी शैलू गुप्ता उर्फ वीरेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, सूरज गुप्ता और अरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.