हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। खड़े ट्रकों से ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) की चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन डिवाइस और इन्हें खोलने वाले उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार चोरों में एक बाल अपचारी भी है।कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि शहर के फूलारानी मोहल्ला निवासी संदीप निषाद ने ट्रकों में लगे ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल) डिवाइस चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। जांच में तीन युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। जिन्हें सोमवार की सुबह रोहाइन नाला के पास बन रहे बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से तीन अदद ईसीएम (ट्रक के पार्ट्स) एवं ईसीएम खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोरों में उमान निवासी जव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.