सोनभद्र, मार्च 26 -- Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को सड़क पर अनुशासन बनाए रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनका विनष्टीकरण कराया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाज, राबर्ट्सगंज नगर सहित कई क्षेत्रों में ट्रकों एवं उनके केबिन के बाहर अवैध रूप से लगाए गए हूटर/लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज में अश्लील गाने बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 130 हूटर/लाउडस्पीकर को हटवाकर उनके ऊपर बुलडोजर चलाकर विनष्टीकरण कराया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर होगा ऐक्शन, डीजीपी ने जारी किए निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.