ट्रकों के पहिया जाम, आपरेटर्स की हड़ताल जारी
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की विभिन्न मांगों को लेकर 25 जून से बस्ती रेलवे मालगोदाम पर शुरू हुई हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते रेलवे मालगोदाम, घरसोहिया, लखनौरा, हाईवे और पीसीएफ गोदाम पैंडा खरहरा में करीब दो सौ ट्रक खड़े हैं। माल ढुलाई पूरी तरह प्रभावित होने से ट्रक मालिकों के साथ-साथ पल्लेदारों और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अधिकारियों के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल जारी है। ट्रक आपरेटर्स 13 प्रतिशत मालभाड़ा में वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.