सोनभद्र, मई 10 -- डाला। स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर रविवार की अल सुबह शीतला मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मार्ग को कई घंटे तक वन-वे कर यातायात संचालित करना पड़ा। रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे शीतला मंदिर के सामने सड़क किनारे एक सीमेंट लदी ट्रक खड़ी थी। उसी दौरान टांडा से विंढमगंज की ओर ईंट लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से खड़ी ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी ट्रक लगभग 50 मीटर आगे तक खिसक गई, जबकि टक्कर मारने वाली ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.