ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, परिचालक घायल
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- लालकुआं। मंगलवार तड़के ट्रांसपोर्ट नगर से आगे सुभाषनगर शमशान घाट के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को दी तहरीर में सहारनपुर निवासी दीपक ने बताया कि उसका भाई 37 वर्षीय धीरज सिंह ट्रक संख्या एचआर 67 एफ4990 लेकर बरेली से लालकुआं की ओर आ रहा था। आरोप लगाया कि तभी पंतनगर की ओर से तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रहे ट्रक यूपी25 टीए6815 ने उनके भाई के वाहन को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.