ट्रकों की आवाजाही से माइनर रोड बना दलदल, स्कूली बच्चों को हो रही भारी दिक्कत
औरैया, मई 1 -- कंचौसी, संवाददाता। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के जमौली स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से कंप्रेशर बंबा तक जाने वाला माइनर रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। भारी ट्रकों की लगातार आवाजाही के चलते सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जगह-जगह दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों और छात्रों को झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग से पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राएं और मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल के छोटे बच्चे रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ हो गया है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है। पॉलिटेक्निक के कई छात्र कंचौसी और दिबियापुर की ओर से पैदल ही कॉलेज जाने को मजबूर हैं, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.