नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- हाउस ऑफ डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटवि के लिए लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है। उमर ने मिनेसोटा के 5वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन नागेल को हराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगी और उन्हें चुप कराने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें कांग्रेस में अपने प्रतिनिधित्व को जारी रखने के लिए मजबूत जनादेश दिया है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा करेंगी। यह भी पढ़ें- भारत विरोधी इल्हान उमर अमेरिका में जीतीं, पाकिस्तान भी घूम चुकीं; मिला था जवाब यह भी पढ़ें- अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों ने गाड़ा झंडा, कई उम्मीदवारों को मिली धमाकेदार जीत; पूरी लिस्ट...