नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौर की टैरिफ नीति को लागू करने की तैयारी में है। अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट स्कॉट ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ट्रेड एक्ट, 1974 की सेक्शन 301 के तहत कई देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की संभावना पर तेजी से काम कर रहा है। इस कदम का असर भारत समेत करीब 60 देशों पर पड़ सकता है। हालांकि भारत ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ लगातार बातचीत कर रहा है और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर भी तेजी से काम चल रहा है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि सेक्शन 301 के तहत उन देशों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिनकी व्यापार नीतियों को अमेरिका अनुचित या उसके उद्योगों के लिए नुकसानदायक मानता है। हाल के दिनों में अमेरिका ने औद्योगिक क्षमता, जब...