नई दिल्ली, जनवरी 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार ग्रीनलैंड के संबंध में दिए जा रहे बयानों पर रूस और चीन की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। रूस की तरफ से कहा गया है कि अगर ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने का कदम उठाते हैं, तो उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। दूसरी तरफ चीन ने आरोप लगाया कि आर्कटिक क्षेत्र में अपने हितों को साधने के लिए अमेरिका चीन को एक खतरे के तौर पर पेश कर रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ट्रंप के बयानों पर टिप्प्णी करते हुए कहा, "अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ट्रंप ग्रीनलैंड को यूरोपीय संघ से अलग करते हैं, तो वह केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि वैश्विक इतिहास में अमर हो जाएंगे।" उन्होंने कहा कि इन विशेषज्ञों के इस आकलन को खारिज करना मुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.