नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। गोर ने इस साल जनवरी में भारत में अमेरिका के राजदूत का पदभार संभाला था। इससे पहले वह वाइट हाउस के राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में निदेशक के रूप में कार्यरत थे। गोर ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'वाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात के बाद मंगलवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'कुछ दिनों के लिए अमेरिका लौटा हूं। पहला पड़ाव-राष्ट्रपति से 'वाइट हाउस' में मुलाकात। राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं।' गोर ने 'ओवल ऑफिस' (राष्ट्रपति का कार्यालय) में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। गोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.