नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Top News Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन के संबंध में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन ईरान को हथियारों की सप्लाई न करने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने कहा कि मैंने चीन के सामने यह मुद्दा उठाया था और मुझे पूरा भरोसा मिला है कि चीन अब ईरान को हथियार नहीं देगा। इधर महाराष्ट्र के नासिक में आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की ब्रांच में धर्मांतरण की कोशिशों और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले ने हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब कंपनी के एचआर विभाग को भी इस मामले में पूछताछ के लिए पकड़ने की कोशिश कर रही है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें.ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने क...